बागपत : ड्यूटी छोड़ धरने के मंच पर रागिनी गाने पहुंचा हेड कांस्टेबल, वीडियो वायरल
बागपत, जून 15 -- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर प्रस्तावित कट की मांग को लेकर गांगनौली गांव में चल रहे धरने के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है। दोघट थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल का धरना स्थल पर मंच से रागिनी गाते और लोगों का मनोरंजन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गांगनौली गांव के ग्रामीण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। धरना स्थल पर लगातार सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 47 सेकेंड के वीडियो में दोघट थाने का एक हेड कांस्टेबल मंच पर खड़ा होकर रागिनी मैंने बहू बदल दी चार गाता नजर आ रहा है। रागिनी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.