बागपत, फरवरी 27 -- बागपत के बिजवाड़ा गांव के शिव बिक्र फील्ड ईंट भट्ठे पर गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर रायबरेली जिले के खुराहटी गांव के श्रमिक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। बिजवाड़ा गांव में स्थित शिव ब्रिक फिल्ड पर एक माह पहले रायबरेली जनपद के खुराहटी गांव से काफी संख्या में श्रमिक कार्य करने के लिए आए थे। देशराज पुत्र रामाधार उम्र 22 वर्ष के साथियों ने बताया कि वह भट्ठे पर जलाई का काम करने आया हुआ था। गुरुवार शाम मिट्टी मिलाने वाली ट्रैक्टर मशीन से अचानक उसे टक्कर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्ठा मालिक ने उसे आनन फानन में बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक अस्पताल में उसकी उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.