बागपत, मार्च 27 -- बागपत निवासी सूरज गुरुवार शाम अपने दोस्त अतुल के साथ मंगलोर ससुराल जा रहा था। मंगलोर के निकट पहुंच कर हाईवे के डिवाइडर के पास आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे सूरज की कार ट्रक में जा घुसी। वहीं पीछे से आ रही गाड़ी ने भी कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक में आगे से घुसी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सूरज के दोस्त अतुल उर्फ काली उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना की खबर सुनकर कस्बे से लोग मंगलोर के लिए निकल गए। पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गंभीर रूप से घायल सूरज का उपचार कराया जा रहा है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.