बागपत : ट्यूबवेल चोर गिरोह के दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार
बागपत, सितम्बर 30 -- बागपत। जिले में सक्रिय ट्यूबवेल चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बागपत पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। नया गांव उर्फ हमीदाबाद के जंगलों में गश्त के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बागपत में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस टीम हमीदाबाद नहर के पास गश्त पर थी, तभी पास के एक ट्यूबवेल पर टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। संदिग्ध हलचल देखकर जब पुलिसकर्मी आगे बढ़े तो तीन बदमाश ट्यूबवेल की दीवार में कुम्बल (नकब) का चोरी की कोशिश करते दिखे। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.