बागपत : जयंत का अखिलेश पर पलटवार: बोले, एबीसीडी के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको
बागपत, अगस्त 27 -- केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गुरुवार को खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट पुस्तकालय के तहत आनंदया फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर जमकर पलटवार किया। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयंत चौधरी ने कहा, एबीसीडी के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको। अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए पोस्टरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाए हैं। जयंत चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन मर्यादा और संयम बनाए रखना जरूरी है।
चीनी के दामों पर टिप्पणी चीनी के बढ़े दामों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.