बागपत, जून 15 -- बागपत में सोमवार सुबह एक चाय की दुकान में तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में दुकानदार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के साकरोद गांव का रहने वाला रियाजु खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड पर चाय की दुकान करता है। सोमवार सुबह भी उसने अपनी दुकान खोली। उसको सहयोग के लिए उसका पौत्र अनस भी उसके साथ दुकान पर पहुंचा। दुकान खुलने के बाद बागपत की ओर से ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहे लोनी के अरबाज और आसिफ दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गए। ट्रैक्टर और ट्राली को उन्होंने वही पास में खड़ा कर दिया। जैसे ही वे चाय पीने लगे, तभी दिल्ली की ओर से तेज गति का एक अनियंत्रित ट्रक सीधा दुकान में जा घुसा। जिसकी चपे...