मेरठ, जनवरी 12 -- बागपत। सोमवार को बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और चालक बेहद सतर्क होकर वाहन चलाते दिखाई दिए। कोहरे और ठंड के कारण कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थम गई, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। बर्फीली हवाओं के चलते लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे। बाजारों में सन्नाटा रहा और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित रहीं। व्यापारियों को ग्राहकों की कमी से नुकसान उठाना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया और जगह-जगह लोग आग तापते नजर आए। घने कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी दिखाई दिया। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर कई ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.