बागपत, अप्रैल 15 -- बागपत। मलकपुर स्थित चीनी मिल में गैस रिसाव से सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को मृतक के परिजन बड़ौत सीएचसी पर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई होने तक पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए।बताया जा रहा है कि देर रात मिल के अंदर गैस रिसाव हुआ, जिसकी चपेट में आने से सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा की मौत हो गई,जबकि तीन कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश बना हुआ है।इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में मृतक के परिज...