बागपत : गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता, राष्ट्रसेवा का संकल्प
बागपत, अक्टूबर 2 -- बड़ौत, संवाददाता जनता वैदिक कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. गजेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन-दर्शन तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.