बागपत, फरवरी 3 -- खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिनमें चार महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मवीकला निवासी इरशाद ऑटो में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। ऑटो में उसके परिवार के ही महबूब, हारून, मोमीन, साजिदा, हुस्ना आदि सवार थे। बताया जाता है कि हसनपुर मसूरी के पास रोंग साइड से आई कार ऑटो से टकरा गई। जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए खेकड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को गंभीरावस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ। वहीं, इसी हाईवे पर एक अन्य हादसा ओर हुआ। यह हादसा भी घने कोहरे के चलते हुआ। जिसमें अज्ञात वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.