बागपत, अप्रैल 20 -- बागपत। सोमवार की अल सुबह रात कोताना रोड पर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर चार परचून की दुकानें और एक मकान बुरी तरह जल गए। घटना में लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू में करने में दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।नगर की कोताना रोड पर ज्ञाननेंद्र और देवेंद्र दो सगे भाइयों की पास-पास परचून की दुकान है। यह भी पढ़ें- आग से आधा दर्जन घर जले, दो बकरियों की जलकर मौत, ग्रामीण भी झुलसे दुकान के ऊपर ही उनके मकान है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.