बागपत, दिसम्बर 23 -- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने चौधरी चरण सिंह को किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और नीतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, गरीब और शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद किया और देश की राजनीति को नई दिशा दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात कर जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी ने चौधरी चरण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.