बागपत : किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
बागपत, मई 29 -- बागपत। जिलेभर में शुक्रवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। इसमें यज्ञ में आहुति दी। श्रद्धांजलि सभा में किसानों के मसीहा को याद किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर प्रमुख ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री किसान, गरीब और गांव की आवाज बुलंद करने वाले महान नेता थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद उनकी सादगी और ईमानदारी आज भी मिसाल है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और गांव आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। यह भी पढ़ें- मेरठ : खानपुर में मनाई पूर्व प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.