बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरॉलमेंट लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस परीक्षा में जनपद भर से कुल 30,240 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्धारित समय के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होनी है, जिसके लिए अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई।सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात रहा। बिना जांच के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: केंद्रों पर तलाशी के बाद दिया अभ्यार्थियों को प्रवेश प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिए विशेष इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.