बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत के बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़कर असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से गाली-गलौज और अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन समिति ने आरोप लगाया कि उसे बाद में कोतवाली ले जाकर छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर का निर्माण कुछ महीने पहले ही श्री शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा करीब 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर के मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही समिति के अध्यक्ष यशपाल, सचिव आशुतोष तोमर, कोषाध्यक्ष महावीर समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वि...