बागपत, अप्रैल 18 -- महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित 'लव जिहाद' प्रकरण के विरोध में शनिवार को हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लव जिहाद का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, बागपत के बड़ौत में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के काफी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। अवैध धर्मांतरण, लैंड जिहाद, लव जिहाद की तख्तियां, बैनर हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बना मार्ग जाम कर दिया। लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण और नासिक में हुई घटना के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नासिक में सामने आए इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा रोष है। यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा सं...