बागपत, मार्च 31 -- मंगलवार को महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नेहरू रोड स्थित 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीजी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे। प्रातः काल में मन्दिर के मूल नायक भगवान 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा एवं पूजन किया गया। रथ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होते हुए नेहरू रोड फूस वाली मस्जिद बाजार, महावीर मार्ग होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बैंड बाजों की धार्मिक धुन पर महिला पुरुष बच्चे सभी श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जैन समाज के लोगों द्वारा भगवान की मंगल आरती की गई। अनेक धार्मिक संस्थाओं द्वारा लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई। लोगों द्वारा यात्रा का पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.