बागनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बागेश्वर, अगस्त 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सावन के तीसरे सोमवार पर बागनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सरयू नदी का जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना कराने वाले पंडित-पुरोहित भी पूरे दिन व्यस्त रहे। मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया गया था। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कपकोट के शिवालय, गरुड़ स्थित बैजनाथ धाम तथा कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर क्षेत्र के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।नदी यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.