बागनाथ धाम पहुंची विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा
बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड में पिछले 27 वर्षों से निरंतर संचालित विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रदेश भ्रमण पर निकली हुई है। यात्रा विभिन्न प्रमुख देवालयों का भ्रमण करते हुए धार्मिक एकता, विश्व शांति और उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का संदेश दे रही है। मंगलवार को यात्रा की शुरुआत कोट भ्रामरी मंदिर से हुई। इसके बाद बाबा बागनाथ धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया। बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कांडा के लिए रवाना हो गई। यात्रा के संयोजक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य चारधाम के अलावा प्रदेश के प्राचीन और उपेक्षित धार्मिक स्थलों को भी पर्यटन मानचित्र पर स्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.