हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बागनाथ क्लब और आर-वन क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को पहले मैच में नीरज राठौर रेड क्लब ने आदर्श के 71 रनों की मदद से 214 रन बनाए। जवाब में बागनाथ क्लब ने योगेश कांडपाल की नाबाद 71 और अभिषेक दफौटी की 64 रन की पारियों के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आर-वन क्लब ने अरुण रजोरा के 108, उत्कर्ष के 86 और श्रीकांत के 62 रनों की मदद से 361 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्लेफिट क्लब के लिए धर्मा ने 131 रन बनाए लेकिन टीम 284 पर सिमट गई। आर-वन ने 77 रनों से जीत हासिल की। 20 फरवरी को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले गौलापार के वैंडी और एमएस ग्राउंड में खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...