धनबाद, मार्च 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बागडिगी बस्ती में गुरुवार की रात जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने का भी आरोप है। दोनों तरफ से मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद जोड़ापोखर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागडिगी बस्ती में वर्चस्व व आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बस्ती के रहने वाली सरिता देवी के बयान पर जोड़ापोखर थाना में 32/26 दर्ज किया गया है। जिसमे सत्येन्द्र गुप्ता, धर्मेंद्र ग...