विकासनगर, दिसम्बर 9 -- छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा के दूसरे दिन देव पालकी दसऊ गांव में ही ग्रामीण के घर में बागड़ी पूजन (रात्रि पूजन) के लिए पहुंची। सोमवार से ही गांव में श्रद्धालुओं के आने का सिलिसिला जारी है। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों में देव पालकी को कांधा लगाने के लिए होड़ मची रही। श्रद्धालु हाथों में फूलों की थाल लिए महाराज के स्वागत के लिए खड़े थे। पूरा क्षेत्र चालदा महाराज के जयकारों से गूंज उठा। चालदा महाराज के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। आज देवता की गांव से विदाई होगी और छत्रधारी चालदा महाराज हिमाचल के पश्मी गांव प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा का साक्षी बनने के लिए आज 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दसऊ पहुंचने की संभावना है। करीब दस हजार श्रद्धालु देव पा...