हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता रसोई गैस की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान महासभा बागजाला के नेतृत्व में रविवार को खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। बागजाला में प्रदर्शन के दौरान गैस सिलेंडरों की नियमित व पर्याप्त आपूर्ति करने और कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, रसोई गैस पर सब्सिडी को बहाल करने की मांग उठाई।भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संकट और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और निम्न आय वर्ग के परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तु का महंगा और दुर्लभ होना सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को उजागर करता है। डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि, सब्सिडी लगभग समाप्त होने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर ...