बागजाला के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण की मांग की
हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी ने लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंप कर सड़क का सुधारीकरण करने की मांग की। मंगलवार को तिकोनिया कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में कहा कि पूर्व में किए गए धरना प्रदर्शन के बाद सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया गया। दो माह बीतने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिससे लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। जल्द ही निर्माण शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर भाकपा (माले) जिला सचिव डॉ़ कैलाश पांडे, किसान महासभा बागजाला की कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नयाल, हरक सिंह बिष्ट, नंदी देवी, दौलत सिंह कुंजवाल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बागजाला के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण की मांग की
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.