बागजाला के ग्रामीणों का डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन
हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला की अगुवाई में ग्रामीणों ने छह सूत्री मांगों को लेकर तराई पूर्वी वन प्रभाग (डीएफओ कार्यालय) में प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान भाकपा (माले) नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी घर में घुसने से रोकने के लिए ग्रामीण मरम्मत कार्य कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी उन्हें रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2025 को जिला प्रशासन के साथ हुए समझौते में साफ तय किया गया था कि पुराने समय से गांव में रह रहे लोगों को अपने घरों में टूट-फूट, लीकेज आदि की मरम्मत करने से नहीं रोका जाएगा। डॉ. पाण्डेय ने आगे बताया कि 6 अप्रैल 2026 को डीएफओ तराई पूर्वी के साथ हुई बैठक में स्वयं डीएफओ ने भी मरम्मत कार्य पर रोक न लगाने की बात कही थी। इसके बावजूद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.