बागजाता माइंस में तीसरे दिन भी काम प्रभावित
घाटशिला, जुलाई 5 -- मुसाबनी। स्थायी रोजगार की मांग को लेकर बाकरा मदन टोला निवासी बारियार टुडू और उनके भाइयों द्वारा किए जा रहे सड़क जाम के कारण यूसीआईएल की बागजाता माइंस में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। अब तक गतिरोध का कोई समाधान नहीं निकल सका है। यूसीआईएल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। वहीं, स्थायी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से जादूगोड़ा माइंस भेज दिया गया है और माइंस परिसर में 'नो वर्क, नो पे' का नोटिस भी लगाया गया है।माइंस बंद रहने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ ठेका श्रमिकों का रोजगार भी संकट में पड़ गया है। यह भी पढ़ें- रोड जाम से बागजाता माइंस में दूसरे दिन भी काम प्रभावित ठेका मजदूरों में भविष्य को लेकर चिंता और नाराजगी है। बारियार टुडू का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.