बागजाता माइंस : मांगों पर सहमति बनने के बाद मजदूरों ने आंदोलन किया स्थगित
घाटशिला, मई 28 -- घाटशिला। बागजाता माइंस के मिसलेनियस मैनपावर मजदूर प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को यूसील प्रबंधन की बैठक जादूगोड़ा माइंस सभाकक्ष में हुई। इसकी अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (खान) एम माहाली ने की। बैठक में सहमति बनने के बाद मजदूरों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को जादूगोड़ा माइंस सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मजदूरों की समस्याएं सुनी गईं। वार्ता के दौरान यूसील प्रबंधन ने आगामी 3 जून से मिसलेनियस मैनपावर का कार्य पुनः शुरू कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद मजदूरों ने अगले आदेश तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। मजदूर प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि वार्ता में बनी सहमति पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बागजाता माइंस में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।मजदूर यह भी पढ़ें- मजदूरों की छंटनी के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.