लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- बांकेगंज हिंसा का मास्टरमाइंड ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। वह घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बांकेगंज हिंसा में मैलानी पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें कुछ नामजद थे, कुछ की वीडियो फुटेज से पहचान हुई है। अभी तक करीब 35 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी तक हुई जांच में साफ हुआ है कि घटना का मुख्य आरोपी प्रधान पति वीरेंद्र गौतम है। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर थी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि यही घटना का मास्टरमाइंड था। यही मूर्ति लेकर मौके पर पहुंचा था। प्रधान पति वीरेंद्र गौतम पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने वीरेंद्र को जेल भेज दिया है।

हिंदी हि...