लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर बांकेगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के दौरान हुए विवाद को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 14 अप्रैल को आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान स्थापित प्रतिमा को कुछ लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार एक महिला द्वारा भूमि पर स्वामित्व का दावा करते हुए पुलिस चौकी बांकेगंज के इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को उखाड़कर फेंक दिया गया था, जिससे वह पूरी तरह खंडित हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और विवाद बढ़ गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया था। लाठीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.