लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- लखीमपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में मंगलवार को विवादित जमीन पर लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 200 पर केस दर्ज किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी और दबिश जारी है। रात को ही जले व तोडे गए वाहन पुलिस ने हटा दिए। सड़क की सफाई करा दी गई। बुधवार को हालात सामान्य होने लगे।मैलानी थाना क्षेत्र के बाकेगंज कस्बे के पास स्थित मोतीपुर गांव में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। गांव की ही एक महिला चंदा देवी ने उसका विरोध किया तो लोगों ने उसे और उसकी भतीजी को पीट डाला। यह भी पढ़ें- खीरी बवालः आंबेडकर प्रतिमा विवाद में चार घंटे अफरातफरी, तोड़फोड़, आगजनी और लाठीचार्ज इसको लेकर मौके पर तनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.