लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- बाकेगंज में मंगलवार को हुए बवाल के बाद पुलिस अफसर व एसडीएम रात भर कैंप किए रहीं। रात के साढ़े 12 बजे तक बाकेगंज से मोतीपुर जाने वाले गांव के रास्ते पर गाड़ियों के तोड़े गए शीशे और ईट-पत्थर वहां बिखरे पड़े थे। एसडीएम ने गोला नगर पालिका से क्रेन मंगवाकर जलाई और तोड़ी गई गाड़ियों को हटवाकर सड़क साफ करा दी। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव में आंबेडकर जयंती के दिन आंबेडकर मूर्ति हटाने को लेकर बवाल हो गया। गांव वाले पुलिस और वहां पास रह रही महिला पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- चहका गुनार गांव में हुए उपद्रव के मामले में 32 नामजदों पर रिपोर्ट भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। इस पर मामला बिगड़ गया। गांव वालों ने सबसे पहले उस महिला को पीटा, जिसने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.