हाजीपुर, मई 4 -- राजापाकर । संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को पशु स्वास्थ्य और उत्पादन संस्थान बिहार के विशेषज्ञ एवं पशु चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर अनेक पशुपालक एवं किसान उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- पशुधन स्वास्थ्य संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम कल सेपशुपालकों का इलाज पशुपालकों को विभिन्न पशुओं की बीमारी की दवा का निशुल्क वितरण किया गया। अनेक पशुपालकों ने शिविर में लाकर अपने पशुओं का इलाज करवाया। शिविर में संस्थान की डॉ प्रीति मान्या, शोध पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार, कनीय सहायक शोध पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और डॉ संजय कुमार सहित मुखिया नीलम भारती भी उपस्थिति रहीं। उक्त कार्यक्रम में डॉ विवेक ने पशुओं में थनैला र...