साहिबगंज, मई 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के हाटा पाड़ा, वार्ड नंबर 7 में वार्षिक काली पूजा के मौके पर हरि नाम संकीर्तन एवं बाउल गान का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनंत ओझा के साथ वार्ड पार्षद उज्जवल हालदार सहित कमेटी के सदस्यों ने अंगरक्षक देकर सम्मानित किया। मौके पर कमेटी के वरुण हालदार, काशीनाथ यादव, धनंजय हालदार, मिथुन बर्मन, सुजय हलदार, दशरथ हलदार, धोनू हलदार, प्रणय हलदार, जीतू घोष, विक्रम हलदार, अकाश हलदार, गगन हलदार, नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, कार्तिक शाह सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...