बाउली में डूबने से बालिका की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, मई 21 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनखोर गांव में गुरुवार दोपहर में बावली में डूबने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वह अपनी छोटे भाई बहन और गांव के बच्चों के साथ घर से 200 मीटर दूर बावली में नहाने के लिए गई थी। म्योरपुर के धनखोर गांव निवासी विनय कुमार की आठ वर्षीय पुत्री शौर्या गुरुवार की दोपहर 12 बजे अपनी जुड़वा बहन श्रुति और भाई अंकित तथा गांव के कुछ बच्चों के साथ घर के पास स्थित बावली में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। उसे डूबता देख साथ गये बच्चों ने घटना की सूचना घर पर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बालिका को बाहर निकाला और निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डा शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.