सोनभद्र, अप्रैल 15 -- बीजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के जरहा न्याय पंचायत में लघु सिंचाई विभाग से बन रहे कूप, छलका और बाउली में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से जांच कराकर संबंधित कार्यदाई संस्था व साइड कार्य की निगरानी कर रहे अधिकारियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। ग्रामीण सोमारू, जय करण सिंह, राम स्वरूप, सियाराम, शंभू नाथ ने बताया कि सरकार ग्रामीणों के हित के लिए न्याय पंचायत जरहा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुआं, छलका, बाउली का निर्माण लाखों रुपये खर्च कर बनवा रही है। संबंधितों कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय नदियों से अवैध खनन कर धड़ल्ले से बालू, बोल्डर, घटिया सीमेंट का प्रयोग कर मानक के विपरीत कार्य करवाया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.