धनबाद, मई 8 -- अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति धनबाद जिला की ओर से गुरुवार को न्यू केशलपुर (निश्चितपुर) में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बाउरी समाज के तीन विधायकों की जीत पर बधाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सालतोड़ा से चंदना बाउरी, पाड़ा से नदिया चांद बाउरी तथा रघुनाथपुर से मामोनी बाउरी की जीत पर खुशी जताई गई। समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष गौर चंद बाउरी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने से पूरे समाज में उत्साह है। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मौके पर श्रीमंत बाउरी, तपन बाउरी, युधिष्ठिर बाउरी, जगरनाथ बाउरी, रमेश बाउरी, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी, प्रहलाद बाउरी, मंजू देवी, पिंकी देवी, अर्चना देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.