फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में सीवर के जमा पानी को निकालने की शिकायत करने पर सोसाइटी के बाउंसरों ने पिता-बेटे समेत तीन लोगों से मारपीट कर दी। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने चार लोगों के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित अधिवक्ता एसके शर्मा के फ्लैट के पीछे सीवर का पानी जमा हो रहा था। इस संबंध में उनके बेटे ने सोसाइटी के मरम्मत विभाग को सूचना दी। आरोप है कि स्थिति दिखाने के लिए बुलाए गए एस्टेट मैनेजर ने वहां तीन-चार बाउंसर बुला लिए। इस दौरान बाउंसर और सुरक्षा अधिकारी ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। जब उनकी पत्नी उन्हें बचाने आईं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। पुलिसने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...