हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बासुदेव राम (52 वर्ष), निवासी हुरुहुरू पतरातु ने बताया कि 16 अप्रैल, सुबह करीब 09:15 बजे अपने जमीन पर बाउंड्री वॉल का काम कर रहे थे। इस दौरान महेन्द्र साव, महादेव साव, अजय साव, कुलदीप साव और 8-10 अज्ञात लोग पहुंच गए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने हथियारबंद होकर काम रुकवाया। बुजुर्ग को पटक कर गला दबाने की कोशिश की और लात-घूसों से पीटा। मजदूरों के शोर मचाने पर उनकी जान बची। आरोपियों ने काम जारी रखने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जमीन से बेदखल करने की धमकी दी। आरोपियों ने लूट और तोड़फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.