बाउंड्री वाल गिराने व घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में तहरीर
गोरखपुर, मई 10 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के फुलहर खुर्द गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पाटीदारों पर बाउंड्री वाल गिराने, घर में घुसकर मारपीट करने और कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।गांव निवासी संजीव पांडेय पुत्र स्वर्गीय शिवनारायण पांडेय ने बांसगांव थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के पीछे स्थित जमीन की बाउंड्री वाल को रविंद्र पांडेय, अजय पांडे, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू और प्रफुल पांडेय ने गिरा दिया। आरोप है कि 9 मई की शाम करीब आठ बजे वह काम करके घर लौटे थे। इसी दौरान अजय पांडे, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, प्रफुल पांडेय, रविंद्र पांडेय तथा सूरज त्रिपाठी उर्फ शुभी घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.