उन्नाव, फरवरी 25 -- बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव लालगंज प्रथम निवासी महिला ने गांव के विपक्षी पर प्लॉट का ताला तोड़कर समान उठा ले जाने व अपना ताला बंद करने का आरोप लगाते हुए सीओ को शिकायती पत्र दिया। पीड़िता गुड्डी पत्नी भीम शंकर के मुताबिक, उसने गांव में 12 मई 2023 में एक प्लॉट खरीदा कर उसकी रजिस्ट्री कराई थी। बाउंड्रीवॉल बनाकर गेट लगा रखा था। आरोप है कि 15 जनवरी को गांव के ही राजरानी, सपना व नीरज प्लॉट के गेट में बंद ताले को तोड़कर अंदर रखी चारपाई, ड्रम, कुल्हाड़ी, फावड़ा इत्यादि सामान उठा ले गए। गेट पर अपना ताला बंद कर दिया। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने जांच करा कर कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.