बाउंड्री तोड़ मंदिर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
गया, मई 16 -- आमस थाना क्षेत्र के करमडीह मोड़ के निकट शनिवार की अहले सुबह जीटी रोड से गुजर रहा एक ट्रक असंतुलित होकर चहारदीवारी को तोड़ते हुए मंदिर में जा घुसा। वहां पहले से खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। गांव के लोग भाग कर आए और ट्रक चालक को बाहर निकाला। साधारण रूप से चालक घायल बताया जाता है। हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर जीटी रोड दक्षिणी लेन के किनारे मंदिर से सटे होटल चलता है। जहां हर वक्त कई लोगों की मौजूदगी रहती है। यदि इस जगह पर असंतुलित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होता तो कइयों जानें जा सकती थी। बताया जाता है कि शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.