बाउंड्री तोड़ पिकअप घर में घुसा, खलासी की हालत नाजुक
गंगापार, जून 25 -- खीरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारीबारी कोरांव मार्ग के जोरवट गांव में गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे राजकुमार पुत्र केदार सिंह की बाउंड्रीवॉल और बिजली का पोल तोड़ते हुए एक पिकअप उनके घर में घुस गया। गनीमत थी कि उस समय वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।हसीन अहमद पुत्र जुमेरात अली निवासी ऊंच गांव अपनी पिकअप लेकर कही जा रहे थे, साथ में खलासी इरशाद अहमद उर्फ टाडो व एक मजदूर अंकित सहित तीन लोग वाहन में बैठे थे। वह लोग जोरवट गांव के सामने पहुंचे थे कि अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर की बाउंड्रीवाल तोड़कर घर में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि चारों तरफ धुआं छा गया और लोग चीख पुकार करने लगे तब तक ड्राइवर भाग निकला जबकि खलासी को काफी चोटें आई। गंभीर हालत में उसे नारीबारी के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.