बाउंड्री तोड़ने के आरोप में सगी बहनों पर मुकदमा
जौनपुर, जून 8 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो सगी बहनों ने एक बाउंड्री और पिलर को तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बभनियांव, तहसील मछलीशहर निवासी प्रियंका सिंह पत्नी आनंदराज सिंह ने अपने पैतृक घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवा रखा है। तहरीर में आरोप है कि चार जून की सुबह करीब 5:20 बजे गांव की ही रहने वाली दो बहनों ने मिलकर वादिनी द्वारा बनवाई गई बाउंड्री वॉल और पिलर को तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बाउंड्रीवाल-पिलर तोड़ने के आरोप में दो सगी बहनों पर मुकदमा पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.