मुरादाबाद, फरवरी 22 -- भोजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक की बाउंड्रीवाल उखाड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खद्दर निवासी दिव्यांशु चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी एक जमीन भोजपुर के गांव सिढ़लऊ नजरपुर में है। उस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाई गई थी। दिव्यांशु के अनुसार बीते 20 फरवरी को रात 9:07 बजे उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि कुछ लोग तुम्हारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल तोड़ रहे हैं। दिव्यांशु के अनुसार सूचना पर वह अपने भाई गोविंद के साथ वहां पहुंचे तो सिढलऊ नजरपुर के ही साबिर, उसका भाई शाकिर, माहिल और शाकिर का बेटा सद्दाम दीवार तोड़कर सामान लेकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.