गंगापार, मार्च 20 -- भूमि विवाद को लेकर बाउंड्रीवॉल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोरांव के उदयचंदपुर निवासी भोला नाथ पुत्र अलोपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन भवापुर, तहसील सोरांव में स्थित है। 15 मार्च को वह अपनी जमीन पर बाउंड्रीवॉल के अंदर निर्माण कार्य करा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और फर्जी कागजात दिखाकर काम रुकवाने लगे। पीड़ित के अनुसार उन्हें तीन दिन में कागज प्रस्तुत करने को कहा गया। आरोप है कि 16 मार्च की सुबह जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई थी और गेट भी उखाड़कर फेंक दिया गया था। पीड़ित ने घटना में संतोष कुमार, कमलेश कुमार, सुरेश, रमाकांत, रामलखन, रामबहादुर, राजू पटेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.