मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के विरुद्ध पहले दर्ज अहियापुर के झपहां उदनडीह गांव में 52 लोगों की बाउंड्री व अद्धनिर्मित मकान को बुलडोजर से ढहाने के मामलों की सुनवाई अब विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में होगी। इस घटना को लेकर अहियापुर थाने में 25 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से आठ केस में विधायक नामजद आरोपित बनाए गए हैं। अब तक इसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। सीजेएम ने विधायक के विरुद्ध दर्ज आठों मामले को सुनवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी(प्रथम) पूर्वी पंकज कुमार तिवारी के विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामले) में ट्रांसफर कर दिया है।बाउंड्री यह भी पढ़ें- बेलसंड विधायक पर जमीन रजिस्ट्री में 31 लाख हड़पने का आरोप तोड़े जाने में तीन पीड़ितों का हुआ बयान :बाउंड्री व अद्धनिर्मित तोड़े जाने के मा...