बाउंड्री गिराने पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 24 -- बरसठी। क्षेत्र के कारो गांव में बाउंड्रीवाल गिराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 19 जून को उनके पड़ोसी बृजेश गौतम ने उनकी बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.