महाराजगंज, दिसम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के घुघली-शिकारपुर मार्ग स्थित रामपुर मोड़ पर नवनिर्मित मकान को चोरों ने खंगाल लिया है। चोरों ने मकान के पीछे बाउंड्री के उपर लगे कंटीले तार को काटकर अंदर घुसे थे। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रामपुर बलडीहा के बेलवा टोला निवासी रामबचन यादव के मकान में शुक्रवार की रात चोर घर के पीछे से बाउंड्री पर लगे कंटीले तार को काटकर घुस गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो चोर कंटीले तार को काटकर घर में घुस गए। दोनों मुंह पर गमछा बांधे हुए दिख रहे हैं। पीड़ित रामबचन यादव ने बताया कि रामपुर चौराहे से शिकारपुर रोड पर स्थित नवनिर्मित मकान में अभी काम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.