मधेपुरा, अप्रैल 6 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड 15 जायपालपट्टी स्थित भुवनेश्वरी मध्य विद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय के चारों ओर बाऊंड्री नहीं रहने के कारण पठन-पाठन में छात्रों व शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के अलावे रात को स्कूल परिसर नशेरियों का अड्डा बना रहता है। इतना ही नहीं स्कूल की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्कूल परिसर में शौचालय की स्थिति जर्जर बनी हुई है। शौचालय के जर्जर स्थिति के कारण खासकर छात्राएं विद्यालय अवधि में अपने घर चली जाती है। इतना ही नहीं शुद्ध पेयजल नहीं रहने के कारण छात्र अपने घर जाकर पानी पीने को मजबूर रहते है। विद्यालय में कीचन शेड बदहाल बना हुआ है। कीचन शेड कभी भी गिरकर जानलेवा साबित हो सकता है। विद्यालय में आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में पहुंचे...