जौनपुर, दिसम्बर 5 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को बाउंड्रीवाल बनाने तथा सड़क बनवाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों स्थान से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र राम नगीना निषाद घर के पास बाउंड्रीवाल बना रहे थे। उसी समय उनके पड़ोसी अजय निषाद पुत्र सूबेदार निषाद बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य रोकने लगे। जमीन को दोनों अपनी बता रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज तथा मारपीट होने लगी। घटना के समय थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल एसआई उमेश चन्द्र पाण्डेय, एसआई जयदीप कोल कजगाव में मौजूद थे। सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर एक पक्ष के जितेंद्र निषाद, रविन्द्र निषाद तथा दूसरे पक्ष के अजय निषाद को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.